Uttarakhand- सिलक्यारा सुरंग में कैविटी का होगा उपचार….. योग्य एजेंसी का किया जाएगा चयन

उत्तराखंड राज्य में सिलक्यारा सुरंग के अंतर्गत हुई भूस्खलन घटना के बाद इसके निर्माण में काफी बाधा उत्पन्न हो रही है। बता दे कि निर्माण कार्य कब सही तरह से सुचारू हो पाएगा अभी तक इसके लिए कोई भी स्थिति स्पष्ट नहीं है।

निर्माण कंपनी नवयुग इंजीनियरिंग के अधिकारियों का कहना है की सुरंग का निर्माण शुरू होने से पहले कैविटी का उपचार किया जाना है जिसके लिए विशेष योग्यता रखने वाली निर्माण एजेंसी का चयन किया जाएगा और कैविटी के उपचार को सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय से बजट की मांग भी होनी है। सुरंग में 12 नवंबर की सुबह सिलक्यारा की ओर कैविटी खुलने के कारण भारी भूस्खलन हुआ जिसमें 41 श्रमिक 17 दिनों तक कैद रहे और अब सुरंग में कैविटी का उपचार किया जाना है। बता दे कि 4.531 किलोमीटर लंबी सुरंग में करीब 480 मीटर की खुदाई होनी शेष है और अब कब से दोबारा निर्माण कार्य शुरू होगा इस मामले में कुछ भी नहीं कहा जा सकता फिलहाल कैविटी के उपचार के लिए एक योग्य एजेंसी की आवश्यकता है।