
आईपीएल 2024 ऑक्शन के लिए स्थान का एलान कर दिया गया है| आज आईपीएल ने एक्स पर पोस्ट किया, जिसमें एक बिल्डिंग पर नीलामी की तारीख और शहर के ऐलान का लाइट शो किया गया| पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग में खिलाड़ियों की नीलामी विदेश में आयोजित की जाएगी|
आईपीएल ने घोषणा की है की नीलामी 19 दिसंबर को दुबई में होगी| इससे पहले 26 नवंबर को सभी 10 टीमों ने रिलीज और रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की थी|

