स्वास्थ्य संबंधी खबर:- शरीर को फायदा पहुंचाने वाली हल्दी कर सकती है नुकसान…… जानिए कैसे

स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक और औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी को हम अक्सर खाने के अलावा चोट लगने या फिर दवा के रूप में भी इस्तेमाल करते हैं और स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं को दूर करने के लिए भी हल्दी का इस्तेमाल किया जाता है।

शरीर के ऑक्सीडेटिव तनाव और सूजन को दूर करने का सबसे कारगर उपाय हल्दी को माना जाता है। इसके अलावा गठिया जैसी पुरानी जोड़ों की दर्द की बीमारी को कम करने में भी हल्दी का उपयोग किया जाता है तथा दूध के साथ भी हल्दी का सेवन किया जाता है। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, फाइबर ,आयरन ,कॉपर, जिंक जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं लेकिन जहां एक तरफ हल्दी काफी फायदेमंद है वहीं दूसरी तरफ नुकसानदायक भी हैं। हल्दी पेट के लिए काफी नुकसानदायक माने जाते हैं अगर खाने में अधिक मात्रा में हल्दी का इस्तेमाल करते हैं तो इससे पेट में दर्द और ऐंठन की समस्या हो सकती है। इसके अलावा स्टोन के मरीजों के लिए हल्दी को हानिकारक माना जाता है इसमें मौजूद आक्सालेट गुर्दे की पथरी के विकास के खतरे को बढ़ा सकता है इसलिए पथरी के मरीजों को हल्दी का सेवन कम से कम करने की सलाह दी जाती है या फिर पथरी के मरीजों को हल्दी का सेवन करने से पूर्व डॉक्टर की सलाह लेनी आवश्यक होती है।