26 नवंबर से 1 दिसंबर तक अग्निवीर भर्ती रैली, आज हुआ शुभारंभ

कोटद्वार| आज 26 नवंबर से 1 दिसंबर तक सेना के कोड़िया स्थित गबर सिंह कैंप में होने वाली अग्निवीर भर्ती रैली के लिए सेना के साथ ही स्थानीय प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है| बीते शुक्रवार को नायाब तहसीलदार ने भर्ती स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया|
पहले दिन चमोली, हरिद्वार, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, टिहरी और उत्तरकाशी जनपद के 714 युवा अभ्यर्थी भर्ती रैली में शामिल होंगे|


बता दें, अग्निवीर भर्ती रैली के सफल संचालन के लिए सेना के साथ ही स्थानीय प्रशासन पिछले लंबे समय से तैयारी में जुटा है| भर्ती स्थल के सभी प्रवेश स्थल की सफाई करने के साथ ही यहां पर अस्थायी टेंट की व्यवस्था की गई है| प्रवेश से लेकर भर्ती ग्राउंड तक बैरिकेडिंग कर दी गई है| प्रमाण पत्र की जांच के बाद युवाओं को भर्ती ग्राउंड में प्रवेश कराया गया|


एसएम आरओ अशोक कुमार के मुताबिक, सुबह 4:00 बजे युवा प्रवेश द्वार पर पहुंचेंगे| भर्ती मैदान में दौड़, फिजिकल, मेडिकल की प्रक्रिया की जाएगी| 5 दिनों तक चलने वाली भर्ती रैली में गढ़वाल मंडल के 8 जनपदों की कुल 3320 युवा शामिल होंगे|
बता दें 26 नवंबर को 714 युवा भर्ती रैली में शामिल होंगे| 27 नवंबर को 1319 युवा प्रतिभा करेंगे 28 को कुल 1287 युवा रैली में प्रतिभा करेंगे| 29 व 30 नवंबर को छूटे हुए अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र, मेडिकल, फिजिकल आदि की जांच होगी| 1 दिसंबर रिजर्व डे व अन्य कार्य किए जाएंगे|