बागेश्वर:- नीलेश्वर की पहाड़ी पर अराजक तत्वों ने लगाई आग…… कार्यवाही की हो रही है मांग

उत्तराखंड राज्य के बागेश्वर जिले में नीलेश्वर की पहाड़ी पर अराजक तत्वों ने आग लगा दी है और यह काफी बड़ी घटना है।

आग लगातार बढ़ती जा रही है और वातावरण में धुएं से पर्यावरण नुकसान की प्रबल संभावना है। स्थानीय लोगों ने विभाग से मांग करते हुए कहा है कि आग को जल्द से जल्द काबू में किया जाए। नीलेश्वर से लेकर कठायतबाड़ा, मां भगवती मंदिर तक अराजक तत्वों ने अपना अड्डा बनाया हुआ है और यह टोलियों में पहाड़ियों की तरफ निकल जाते हैं तथा देर रात को लौटते हैं। सुनसान क्षेत्र के लोगों में भी भय बना रहता है। राह चलते लोगों को भी काफी डरते हुए जाना पड़ता है। बता दे कि नीलेश्वर की पहाड़ियों पर अराजक तत्वों ने आग लगा दी जो कि तेजी से बढ़ रही है और आग लगने से पत्थर आदि नीचे बाजार की तरफ गिरने का भय भी बना हुआ है। वही व्यापार मंडल के अध्यक्ष कवि जोशी, पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र जोशी आदि ने अराजक तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग की है और वन विभाग की टीम भी आग बुझाने पर जुटी हुई है।