
देहरादून| सरकार ने एमबीबीएस की पढ़ाई हिंदी भाषा पाठ्यक्रम में लागू करने के लिए केंद्रीय प्रकोष्ठ एवं कोर कमेटी गठित कर दी है| इस कमेटी के अध्यक्ष एचएनबी चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के कुलपति होंगे| इस संबंध में शासन ने आदेश भी जारी कर दिया है|
अपर सचिव चिकित्सा शिक्षा नमामि बंसल की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, कमेटी में चिकित्सा शिक्षा निदेशक सह अध्यक्ष होंगे| जबकि सभी राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य सदस्य और दून मेडिकल कॉलेज के रेडियोथैरेपी विभागाध्यक्ष प्रो. दौलत सिंह सदस्य सचिव होंगे|
एमबीबीएस में हिंदी भाषा पाठ्यक्रम लागू करने के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर समिति का गठन किया जाएगा| जिसमें कॉलेज के प्राचार्य या डीन समिति के अध्यक्ष होंगे| प्राचार्य की ओर से नमामि संकाय सदस्य को सचिव, तीन संकाय के विभागाध्यक्ष सदस्य नमामि होंगे| इसके अलावा हिंदी भाषा पाठ्यक्रम को लेकर कमेटी की सिफारिशों पर अमल करने के लिए एचएनबी चिकित्सा विवि को नोडल एजेंसी नामित किया गया|
विश्वविद्यालय ने एमबीबीएस की पढ़ाई हिंदी भाषा में करने के लिए पाठ्यक्रम की रिपोर्ट शासन को सौंप दी है| प्रदेश सरकार शीघ्र ही एमबीबीएस कोर्स में हिंदी भाषा पाठ्यक्रम लागू करने की तैयारी में है| स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को हिंदी भाषा पाठ्यक्रम की शुरुआत करने के लिए आमंत्रित किया है|
