उत्तराखंड -: मिले दो पूर्व सीएम, बोले- आप लेंगे विश्राम हम भी करेंगे पूरा आराम

देहरादून| पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी और हरीश रावत की मुलाकात सियासी हलकों में चर्चा का विषय बनी हुई है|
जवानी से लेकर वृद्धावस्था की दहलीज पर कदम रखने से पहले तक एक दूसरे के खिलाफ बयानी तलवारें खींचने वाले यह दोनों दिग्गज क दिन पहले कुछ अलग अंदाज में नजर आए| राजनीति से जुदा उनका यह अंदाज सम्मान और आदर भाव का था|
इतिहास गवाह है कि दोनों को जब भी अवसर मिला, उन्होंने बयान दागे और पलटवार करने से भी नहीं चुके| एक-दूसरे पर तंज कसने में दोनों नेताओं ने कभी कोई कम नहीं छोड़ी| लेकिन वृद्धावस्था के जिस दौर से दोनों दिक्कत गुजर रहे हैं, उसने उन्हें एक-दूसरी की चिंता और परवाह करने की राह दिखाई है|


इन दो प्रमुख हस्तियों की मुलाकात सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और इस सुखद तस्वीर के अलग ही मायने हैं| अस्पताल में भर्ती हरीश की कुशलक्षेम जानने पहुंचे कोश्यारी यहां चुटकी लेने से नहीं चुके| हास-परिहास में बोले- मैंने तो विश्राम ले लिया है, अब आप भी आराम करो| रावत ने भी उसी सहज भाव में उत्तर दिया – ‘मैंने भी आपको गुरु मान लिया है, आप विश्राम लेंगे तो हम भी आराम करेंगे|’
आगे हरीश बोले – उत्तराखंड की राजनीति के तीन स्कूलों में एक एनडी तिवारी, दूसरा आपका (कोश्यारी) और तीसरा मेरा (हरीश) है| आपने कई शिष्यों को बहुत आगे बढ़ाया है| मैं खुद को भी उन्हीं में गिनता हूं|


आगे बात चली तो कोश्यारी बोले – तिवारी जी देश के बड़े नेता थे| उनकी पार्टी ही नहीं विपक्ष में भी खूब मित्र थे| लेकिन हेमवती नंदन बहुगुणा, केसी पंत और आप (हरीश) से उन्होंने कभी मित्रभाव नहीं रखा| ऐसा क्यों था, यह कभी समझ नहीं आया|