दुनिया के सामने नया संकट -: चीन में तेजी से फैल रही यह रहस्यमयी बीमारी

चीन अभी भी कोविड-19 से जूझ रहा है| इसी बीच, यहां एक और बीमारी तेजी से फैल रही है| यहां के स्कूलों में रहस्यमयी निमोनिया का प्रकोप फैल रहा है| इससे अस्पतालों में भर्ती हो रहे बच्चों की संख्या तेजी से बढ़ रही है| यह चिंताजनक स्थिति कोविड-19 संकट की शुरुआती दिनों की याद दिला रही है|


मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा देखकर स्वास्थ्य अधिकारियों में चिंता पैदा हो गई है| इस बीमारी से अधिकतर बच्चे शिकार हो रहे हैं|
इस बीमारी के लक्षणों में बच्चों के फेफड़ों में सूजन, तेज बुखार समेत कई असामान्य लक्षण पाए गए हैं, हालांकि प्रभावित बच्चों में खासी, फ्लू, आरएसवी और सांस की बीमारी से जुड़े अन्य लक्षण नहीं पाए जा रहे हैं|


निमोनिया के बढ़ते खतरे पर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि सांस की इस बीमारी के जोखिम को कम करने के लिए लोग तमाम तरह के दिशा-निर्देशों का पालन करें| साथ ही डब्ल्यूएचओ ने बच्चों में निमोनिया के क्लस्टर पर विस्तृत जानकारी के लिए चीन से ज्यादा जानकारी देने के लिए आधिकारिक अनुरोध किया है|


WHO के मुताबिक, अक्टूबर के मध्य से उत्तरी चीन में पिछले 3 सालों की इसी अवधि की तुलना में इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी में वृद्धि दर्ज की गई थी | कहां जा रहा है कि चीन में फैल रही इस निमोनिया जो खासतौर से बच्चों को प्रभावित करने वाली बीमारी है, एक महामारी में भी बदल सकती है|