बड़ी खबर – ओमिक्राॅन के बढ़ते खतरे के बीच यहां आज और कल लागू हुई धारा 144

जिस प्रकार आए दिन ओमिक्राॅन के मामलों में वृद्धि हो रही है उसे देखकर महाराष्ट्र सरकार एक बार फिर सक्रिय हो गई है| महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई में रैलियों और भीड़ लगाए जाने पर एक्शन लिया है| 11 और 12 दिसंबर को बड़ी सभाओं को रोकने के लिए दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 लागू कर दी गई है| इसके तहत रैलियों, सभाओं जुलुसों पर रोक लगा दी गई है|


बता दे कि महाराष्ट्र में शुक्रवार को ओमिक्राॅन संक्रमित मरीज सामने आए जिसमें से एक 3 साल की बच्ची भी थी| 7 मरीजों में से 4 मरीज बिना लक्षणों के थे जबकि 3 मरीजों में हल के लक्षण देखे गए| 4 को पूरी तरीके से टीका लग चुका था| एक मरीज को एक टीका लगा था जबकि एक ने अभी एक भी टीका नहीं लिया था| जिस प्रकार महाराष्ट्र में ओमिक्राॅन बढ़ रहा है उसे देखते हुए सरकार ने यह कदम उठाया है|