बड़ी खबर – भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने के आरोप के बाद हटाए गए मुख्यमंत्री धामी के पीआरओ

विगत दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं एक लैटर ने मुख्यमंत्री धामी को सवालों के घेरे में लाकर खड़ा कर दिया है| मुख्यमंत्री धामी के पीआरओ ने यह पत्र लिखा था| जिसे पढ़कर लोगों में जमकर गुस्सा फूट रहा है|

Advertisements


यह पत्र मुख्यमंत्री धामी के पीआरओ नंदन सिंह बिष्ट द्वारा लिखा गया था| उन्होंने यह पत्र एसएसपी बागेश्वर को लिखा था, जिसमें उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री के मौखिक निर्देशानुसार मुझे यह कहने का निर्देश हुआ है कि दिनांक 29 दिसंबर 2021 को बागेश्वर यातायात पुलिस द्वार तीन वाहन के चालान किए गए थे, उन्हे निरस्त किया जाए| यह लैटर देखकर लोगों के मन में बहुत से सवाल भी पैदा हो रहे हैं| हालांकि अब मुख्यमंत्री धामी ने पीआरओ को हटाने के निर्देश दे दिए है|

Recent Posts