पहले घोटा गला फिर मरी महिला के साथ की दरिंदगी, मां का हाल सुन सिसकने लगा लाडला

उदयपुर में महिला के शव के साथ एक सनसनी खेस मामला सामने आया है| मामले में आरोपी ने महिला को मारकर उसके मृत शरीर के साथ रेप करने की कोशिश की थी| इस बात का खुलासा पोस्मार्टम करने पर हुआ|
बता दें कि उदयपुर जिले के अंबामाता थाना क्षेत्र में बीते 8 नवंबर को एक महिला का शव मिला था| महिला की उम्र 45 साल की है और वह बकरी चराने का काम किया करती थी| वह सुबह 8 तारीख को अपने घर से खेत में बकरियां चराने के लिए निकली थी| लेकिन, देर शान तक घर नहीं लौटी जिसके बाद उसके घरवालों ने उसे ढूढ़ना शुरू कर दिया|


45 साल की महिला को उसके बेटे ने काफी ढूंढ़ा जिसके बाद गांव वालों ने उसकी मां के शव को फिलाडेल्फिया चर्च के पीछे पेंटिक हॉस्टल की मंगरी के पास पड़ा है| बेटे ने यह बात सुनते ही वह घटनास्थल पर पहुंचा और मां की हालत देख चौंक गया| उसे देखा की उसकी मां के माथे पर चोट के निशान थे| उसने तुरंत अपनी की हत्या का मामला थाने में दर्ज करवाया|
बेटे की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए 120 सीसीटीवी फुटेज खंगाले| जिसके बाद पहचान पुख्ता होने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया|

आरोपी महिला का परिचित ही निकला है| पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है|
मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था| पुलिस ने मामले की जांच के दौरान इलाके के लोगों से पूछताछ की थी. साथ ही इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई थी| करीब 120 सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने हेमाल नाम के शख्स को गिरफ्तार किया था|
उदयपुर एसपी भुवन भूषण यादव ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि पति की मौत होने के बाद महिला अपने बेटे के साथ रहती थी| इस दौरान उसकी जान-पहचान हेमाल नाम के शख्स से हो गई थी| दोनों एक दूसरे को दो साल से जानते थे|


घटना के दिन हेमाल की मुलाकात महिला से हुई थी| हेमाल ने महिला को अपने दोस् के घर चलने का कहा था लेकिन, उसने मना कर दिया था| इस बात से हेमाल को गुस्सा आया और उसने लकड़ी का भारी टुकड़ा उठाकर उसके सिर पर दे मारा.जिससे उसकी मौत हो गई|
एसपी ने बताया कि , पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि महिला की मौत हो जाने के बाद आरोपी हेमाल ने उसके शव के साथ रेप की कोशिश की थी| इसके बाद वो मौके से भाग गया था| पुलिस से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था| हेमाल सायरा थाना क्षेत्र का रहने वाला है| आरोपी को पकड़ने में पुलिस की पांच टीमों ने 120 सीसीटीवी फुटेज खंगाले जिसके बाद उन्हें सफलता मिली|