दीपावली के दिन भारतीय क्रिकेटरों ने देशवासियों को दिया जीत का तोहफा….. कायम किया नया रिकॉर्ड

दीपावली के दिन भारतीय टीम का नीदरलैंड से मुकाबला था और नीदरलैंड्स को 160 रन से हराकर वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने लगातार नौवी जीत दर्ज कर ली है और दिवाली के दिन टीम इंडिया ने देशवासियों को जीत का तोहफा दिया है। ऑस्ट्रेलिया के बाद भारत ऐसा दूसरा देश बन गया है जिसने यह कारनामा किया है।

ऑस्ट्रेलिया ने दो बार लगातार 11 मैच जीते हैं जिसके बाद यह कारनामा भारत कर रहा है। टीम इंडिया ने बीते रविवार को वर्ल्ड कप में ग्रुप चरण के अपने अंतिम मैच में दमदार प्रदर्शन किया और भारतीय बल्लेबाजों के आगे नीदरलैंड्स के गेंदबाजों की एक भी नहीं चली। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 410 / 4 का विशाल स्कोर बनाया रोहित शर्मा की टीम वर्ल्ड कप में अभी तक अजेय बरकरार रखे हुए हैं और नीदरलैंड्स के खिलाफ भारत के तीन शीर्ष बल्लेबाजों ने 50 प्लस का स्कोर बनाया। वही श्रेयस अय्यर ने 128 और केएल राहुल ने 102 रन की शतकीय पारी खेली। इस वर्ल्ड कप में दोनों खिलाड़ियों ने यह अपना पहला शतक लगाया और गेंदबाजों ने भी दमदार प्रदर्शन किया। बता दे कि भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के रिकॉर्ड को तोड़ने की पूरी कोशिश करेगी तथा भारत अब वानखेड़े में खेले जाने वाले पहले सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड से भिढ़ेगा और साल 2019 में वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में मिली हार का बदला भी लेना चाहेगा।