Uttarakhand- राज्य में सजा बागेश्वर धाम बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दरबार…… हजारों की संख्या में पहुंचे लोग

उत्तराखंड राज्य में बीते शनिवार को बागेश्वर धाम बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दरबार सजा। बता दे कि उनका दरबार देहरादून के परेड ग्राउंड में सजाया गया और उनके आगमन के लिए पूरे ग्राउंड में खड़े होकर भक्तों ने भगवान राम और हनुमान के नारे लगाए।

शाम 4:00 बजे से उनका कार्यक्रम शुरू होने वाला था लेकिन जाम में फंसे होने के कारण पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री देर से पहुंचे और भक्तों में उनके प्रवचन सुनने को लेकर उत्साह दिखाई दिया गया और लगातार सीताराम हनुमान के भजन गाते रहे। दरबार में युवा, बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं काफी भारी संख्या में पहुंची और युवाओं की संख्या इस दौरान सबसे अधिक रही। बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के इस कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री और राज्य के अन्य मंत्री भी मौजूद रहे। परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज ने बागेश्वर धाम बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को उपहार के रूप में रुद्राक्ष का पौधा भेंट किया।