
उत्तराखंड राज्य के उधम सिंह नगर जिले में ग्राम सभा केलाबंदवारी के करीब 35 लोगों का नाम वोटर लिस्ट से हटाने पर हड़कंप मच गया है। बता दे कि वोटर लिस्ट से बिना जांच पड़ताल किए वोट काटने की प्रक्रिया शुरू करने से आक्रोशित ग्रामीणों ने उप जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है और बिना सुनवाई के किसी का भी वोट नहीं काटने की बात कही है।
बीते गुरुवार को एसडीएम दफ्तर में ग्रामीणों ने आरसी तिवारी से कहा कि लोग अनुसूचित जनजाति समाज से हैं और सभी का जन्म यही हुआ है जन्म से ही गांव में वह निवास करते हैं वर्तमान समय में वोटर लिस्टों की जांच चल रही है और नए व पुराने वोटो के साथ कार्य प्रगति पर है। हमारे बिना सही जांच पड़ताल किए वोट काटने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और उन्हें नोटिस भी प्राप्त हुए हैं उन्होंने इस समस्या का समाधान ढूंढने की गुहार लगाई है। एसडीएम आरसी तिवारी का कहना है कि अभी किसी का भी नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया गया है और कई बार ऐसा होता है जब लोग बीएलओ को घर पर मौजूद नहीं मिले तो उन्हें अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस जारी करना पड़ा जिसमें जांच के बाद ही मतदाता सूची से नाम हटाए जा रहे हैं उन्होंने तत्काल नोटिस प्राप्त लोगों की सुनवाई भी शुरू कर दी है।

