गरुड़ – घास लेने जा रही महिला पर धात लगाये गुलदार ने किया हमला

गरुड़ (बागेश्वर) । गरुड़ बाजार के समीपवर्ती गांव दर्शानी में घात लगाये एक गुलदार ने शुक्रवार के सायं गीता पांडे पत्नी मनोहर पाण्डेय उम्र 42 को घर के समीप घास लेने जाते वक्त अचानक हमला कर दिया। जिसमें महिला के पाँव में टांके लगे है। महिला बैजनाथ अस्पताल में भर्ती है। हमला होते ही महिला ने शोर मचाया जिसके आसपास के लोगों ने भी शोर मचा दिया। शोरगुल से गुलदार जंगल की ओर भाग गया। गुलदार के हमले से ग्रामीणों में दहशत का माहौल हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को तुरन्त पकड़े जाने की मांग की हैं।

Advertisements

Leave a Reply