Uttarakhand weather update – सामान्य से नीचे पहुंचा तापमान, जानिए आज के मौसम का पूर्वानुमान

उत्तराखंड में मौसम शुष्क होने के साथ ही पारे में गिरावट आनी शुरू हो गई है| सुबह और रात को ठंड बढ़ जाती है हालांकि दिन में धूप आने के कारण ठंड कम महसूस होती है| बीते दो-तीन दिनों से न्यूनतम तापमान में दो से 3 डिग्री की कमी दर्ज की गई है, यह तापमान फिलहाल तो सामान्य के आसपास ही बना हुआ है लेकिन आने वाले दिनों में इसमें अधिक गिरावट की आशंका जताई जा रही है|


मैदानी इलाकों में सुबह-शाम ठंड बढ़ रही है लेकिन दिन में धूप खिलने के कारण कम महसूस होती है| चटक धूप में तापमान सामान्य से दो-चार डिग्री अधिक बना रहता है|


मौसम विभाग केंद्र के अनुसार, आगामी सोमवार तक मौसम का मिजाज फिलहाल ऐसा ही रहेगा| इस दौरान हरिद्वार और उधम सिंह नगर को छोड़कर प्रदेश में सामान्यतः मौसम साफ रहेगा| लेकिन राज्य के अधिकतर जिलों में बादल छाए रहने के साथ-साथ ठंडी हवाएं भी चलेंगी| समुद्र तट से 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होगी| हालांकि 15 दिसंबर से प्रदेश में कुछ दिनों के लिए मौसम सामान्य रहेगा उसके बाद फिर परिवर्तन के आसार हैं|


हम कुमाऊं की बात करें तो कुमाऊं में 1 सप्ताह तक बारिश की संभावना नहीं बताई जा रही है| मौसम विभाग द्वारा आमतौर पर आसमान साफ रहने की संभावना बताई गई है|


राज्य मौसम विभाग केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने कहा 16 दिसंबर तक तापमान सामान्य उससे अधिक बना रहे सकता है| हालांकि सुबह-शाम ठंड का असर बना रहेगा लेकिन दिन में धूप खेलने के कारण ठंड से राहत मिलेगी|