
कुन्नूर (तमिलनाडु) में कल हुए हेलीकॉप्टर हादसे में देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत, पत्नी मधुलिका रावत, 11 अन्य लोगों की मौत हो गई| इसमें वायु सेना के mi-17 हेलीकॉप्टर का पायलट और सीडीएस बिपिन रावत का वरिष्ठ स्टाफ और सुरक्षाकर्मी शामिल थे| इस हादसे में ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह गंभीर रूप से घायल, बचे है| जिनका तमिलनाडु में सेना के वेलिंगटन अस्पताल में इलाज चल रहा है|
राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, रक्षा मंत्री तथा देश के शीर्ष नेताओं ने जनरल बिपिन रावत की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया|
जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी तथा हेलीकॉप्टर हादसे में शिकार बने सभी पार्थिव शरीर तमिलनाडु के वेलिंगटन अस्पताल में रखे गए हैं| आज पार्थिव शरीरों को कुन्नूर स्थित मद्रास रेजिमेंटल सेंटर ले जाया जाएगा| वहां से फिर नई दिल्ली ले जाया जाएगा| कल शाम तक उनके पार्थिव शरीर के सैन्य विमान से राष्ट्रीय राजधानी पहुंचने की उम्मीद है| शुक्रवार को शवों को उनके घर लाया जाएगा और लोगों को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक श्रद्धांजलि देने की अनुमति दी जाएगी| इसके बाद एक अंतिम संस्कार जुलूस कामराज मार्ग से दिल्ली छावनी में बरार स्क्वायर शमशान तक निकाला जाएगा|
जनरल बिपिन रावत देश के पहले ऐसे सीडीएस थे, जिन्हें सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति की बैठक में श्रद्धांजलि अर्पित की गई|

