Uttarakhand- केदारनाथ में 9150 यात्रियों को उपलब्ध कराई गई ऑक्सीजन की सुविधा…… पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य के केदारनाथ में यात्रा के दूसरे चरण के दौरान मौसम साफ होने के साथ ही यात्रियों की संख्या बढ़नी शुरू हो चुकी है। केदारनाथ धाम में यात्रा काल के दौरान अब तक 9150 यात्रियों को ऑक्सीजन की सुविधा दी जा चुकी है और इसके अलावा ओपीडी तथा आकस्मिक सुविधाओं के माध्यम से दो लाख 22 हजार 891 यात्रियों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें दवाइयां भी वितरित की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एचसीएस मर्तोलिया के अनुसार केदारनाथ धाम में बड़ी संख्या में दर्शन के लिए तीर्थ यात्री आ रहे हैं और ऐसे में यदि किसी यात्री का स्वास्थ्य खराब हो जाता है तो उसे स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जाती हैं। यात्रा मार्ग से केदारनाथ धाम तक चिकित्सकों के तैनाती की गई है और बुधवार को ओपीडी समेत 1796 श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। बता दे कि बीते बुधवार को यात्रा के दौरान 152 यात्रियों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराईं गई और अब तक कुल 9150 की यात्रियों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराई जा चुकी है। ऊंचाई के कारण लोगों को सास लेने में परेशानी होती है और रास्ते में ही यात्रियों को स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता है तथा रास्ते में सास फूलने के कारण यात्रियों को ऑक्सीजन की सुविधा पड़ती है इस दौरान पूरे यात्राकाल में 9150 यात्रियों को ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध कराई गई।