गुलदार का आतंक -: 10 साल के बच्चे पर किया हमला, मुंह से दबोचकर पेड़ पर फेंका

गुलदार का आतंक दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है| अब उत्तराखंड में देवप्रयाग के गोसिल गांव में गुलदार ने एक 10 साल के बच्चे पर हमला कर दिया| जिसमें बच्चा बुरी तरह से घायल हो गया| बच्चे को हायर सेंटर रेफर किया गया है| घटना बुधवार देर शाम की बताई जा रही है|


मिली जानकारी के मुताबिक, जसप्रीत अपनी बहन के साथ मवेशियों के लिए घास लेने गया था| गुलदार ने जसप्रीत पर अचानक हमला कर उसे उठाकर पास के पेड़ पर फेंक दिया| इससे पहले गुलदार उसे अपना निवाला बनाता उसकी बहन ने चिल्लाना शुरू कर दिया| जिस पर आसपास के लोग शोर मचाते हुए मौके पर वहां पहुंचे और गुलदार उसको छोड़कर भाग गया| हमले में गुलदान ने बच्चों के सिर, चेहरे पर नाखूनों से वार कर लहूलुहान कर दिया| बच्चे को तुरंत सीएससी हिंडोला खाल ले जाया गया जहां से श्रीनगर रेफर किया गया| वहां से बच्चे को ऋषिकेश एम्स भेजा गया है, लेकिन वहां भी बेड न मिलने के कारण उसे देहरादून के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया|


रेंजर दिशा भट्ट के अनुसार, वह बच्चे के उपचार के लिए देहरादून पहुंची है| चिकित्सकों ने बच्चे के सिर के ऑपरेशन की बात कही है| उन्होंने कहा कि वन विभाग बच्चे के इलाज का खर्च उठाएगी|
वही गांव में वन कर्मियों की टीम की तैनाती के साथ पिंजरा भी लगा दिया गया है|