सरकारी राशन की कालाबाजारी की सूचना पर एसडीएम ने मारा छापा, गोदाम में भारी मात्रा में मिला सरकारी चावल

हरिद्वार में एसडीएम अजयवीर सिंह ने आज सुबह सरकारी राशन की कालाबाजारी की सूचना पर राइस मिल में टीम के साथ छापा मारा| इस दौरान मिल के गोदाम से भारी मात्रा में सरकारी चावल बरामद किया गया|


एसडीएम के मुताबिक, बहादराबाद स्थित प्रेम राइस में कालाबाजारी की सूचना मिली| जिसके बाद कार्रवाई की गई| गोदाम को सीज कर दिया गया है| साथ ही संबंधित आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं|

Recent Posts