
अल्मोड़ा| पैलाग फाउण्डेशन हीराडुंगरी अल्मोड़ा के तत्वाधान व आई-क्यू सुपर स्पेशियलिटि आखों का अस्पताल करबला अल्मोड़ा के सहयोग से एक निशुल्क आखों के देखभाल व उपचार हेतु आई कैम्प रविवार 8 अक्टूबर को राजकीय चिकित्सालय लमगड़ा में प्रातः 9 बजे से सायं 4 बजे तक आयोजित किया जा रहा है|
आई क्यू आखों का अस्पताल अल्मोड़ा के प्रभारी पूर्व स्वास्थ निर्देशक डा० जे० सी० दुर्गापाल द्वारा अवगत कराया गया कि इस निशुल्क आई कैम्प मे प्रतिभाग करने वाले मरीजों के आखों की निशुल्क जांच अनुभवी डाक्टरों द्वारा की जायेगी तथा आयुष्मान स्वास्थ कार्ड धारक सफेद मोदियाबिन्द के मरीजों का आपरेशन नियत तिथि को आईक्यू सुपर स्पेशिपलिटि आखों के अस्पताल करबला मे आधुनिक विधि द्वारा निशुल्क किया जायेगा।
पैलाग फाउण्डेशन की निदेशक कृतिका द्वारा अवगत किया गया कि प्रतिभाग करने वाले जरूरतमन्द मरीजों को पैलाग फाउण्डेशन की तरफ से निशुल्क दवा व नजर के चश्मे भी वितरित किये जायेंगें| उनके द्वारा लमगड़ा व आस-पास के क्षेत्र के लोगो से इस निशुल्क आई कैम्प का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आहवाहन किया गया।

