
उत्तराखंड राज्य में बीते 3 अक्टूबर को भूकंप के झटके महसूस किए गए थे जिसके बाद आज फिर से उत्तरकाशी में भूकंप के तेज झटके महसूस हुए। भारतीय भूकंप केंद्र के अनुसार गुरुवार रात लगभग 3: 49 बजे लोगों ने कंपन महसूस किया। 3 अक्टूबर के बाद आज फिर से उत्तराखंड की धरती भूकंप से हिल गई। उत्तरकाशी में लोगों ने भूकंप के तेज झटके महसूस किए। बता दें कि रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.2 नापी गई है उत्तरकाशी में भूकंप के झटको ने लोगों की रातों की नींद उड़ा दी। जनपद में बड़कोट ,पुरोला, मोरी, नौगांव समेत आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए और भूकंप के झटके महसूस होने पर ग्रामीण रात को अपने घरों से बाहर निकल गए हालांकि राहत की बात यह है कि इस भूकंप से कहीं भी किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ।

