
उत्तराखंड राज्य में सरकार द्वारा अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जा रही है। बता दें कि बुग्गावाला थाना क्षेत्र में रातभर बड़े पैमाने पर खनन होता रहा और ग्रामीणों ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की इसके बाद जिलाधिकारी के द्वारा दिए गए निर्देश पर रातों-रात एसडीएम में छापा मारकर खनन सामग्री से भर 6 डंपर सीज कर दिए और आधा दर्जन से अधिक खनन से भरे वाहन टीम को चकमा देकर मौके से फरार हो गए। बता दे कि इन दिनों बुग्गावाला क्षेत्र में काफी अधिक मात्रा में खनन किया जा रहा है। रात र मशीन चलाई जा रही है और रात को किसी ग्रामीण ने जिलाधिकारी को इस मामले में सूचित किया। खनन माफिया बोलेरो गाड़ी की रोशनी में खनन करवा रहे थे इसके बाद जिलाधिकारी ने उप जिला अधिकारी को छापेमारी के निर्देश दिए और उप जिलाधिकारी राजस्व विभाग की टीम को लेकर मौके पर पहुंच गए। अचानक एसडीएम की गाड़ी देखकर खनन माफिया में भी हड़कंप मच गया और वह कार लेकर मौके से भाग निकला। उप जिला अधिकारी एवं टीम ने घेराबंदी करते हुए 6 डंपर पकड़ लिए हैं।

