Almora- युवा कल्याण विभाग की पहल…… आत्मनिर्भर नारी, सेहतमंद युवा, जानिए क्या है योजना

अल्मोड़ा। जिले में जिला युवा कल्याण विभाग की पहल के अनुसार पहाड़ी क्षेत्र की महिलाओं और युवाओं को आत्मनिर्भर और सेहतमंद बनाने के लिए उन्हें जिला युवा कल्याण विभाग एवं महिला मंगल दल स्वावलंबन योजना के तहत 14268 रुपए की धनराशि दी जाएगी यह धनराशि उनके खाते में आएगी। महिलाओं और युवाओं को यह राशि देने का उद्देश्य उन्हें आत्मनिर्भर और सेहतमंद बनाना है विभाग का कहना है कि इस राशि से महिलाएं सिलाई बुनाई, कढ़ाई, पेंटिंग का सामान खरीद कर जीवन में आत्मनिर्भर बन सकती हैं। और युवा जिम का सामान खरीद कर सेहतमंद। यही नहीं उनका कहना है कि अभी तक कई लोगों ने इस योजना का लाभ उठा भी लिया है।

Advertisements

तथा इस योजना को आगे बढ़ाने के लिए युवा कल्याण विभाग कार्यरत है। उनका कहना है कि जिले में अभी 1160 युवा व महिला मंगल दल है जो आत्मनिर्भर बनने के लिए विभिन्न कार्य कर रहे हैं युवा कल्याण विभाग उन सभी को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मदद कर रहा है। उनका कहना है कि सरकार द्वारा युवक और महिला मंगल दल को समय-समय पर प्रोत्साहन राशि भी दी जाती हैं, जिसका उपयोग वे लोग करते भी हैं।तथा उन्होंने बताया है कि अभी तक 280 खाते युवक और 280 खाते महिला मंगल दल के खोले गए हैं तथा जिला युवा कल्याण विभाग की ओर से विभिन्न दलों के मुखियाओं को खाते खुलवाने के लिए कहा गया है। जैसे ही सभी लोगों के खाते खुल जाएंगे वैसे ही धनराशि उनके खातों में डाल दी जाएगी। उन्होंने बताया कि युवाओं और महिलाओं के विकास के लिए जिले के 1160 युवाओं और महिलाओं के खातों में 14268 रुपए की धनराशि डाली जाएगी।

Recent Posts