
उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार में मोहाली के दो सगे भाई सप्तऋषि क्षेत्र में गंगा में डूबकर लापता हो गए हैं।बता दे कि दोनों की तलाश चल रही है लेकिन उनका कुछ भी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने घटना की जानकारी परिवार वालों को दे दी है। जानकारी के मुताबिक साहिल ओबेरॉय उम्र 30 वर्ष और गौतम ओबेरॉय उम्र 34 वर्ष निवासी मोहाली पंजाब घूमने के लिए हरिद्वार आए थे हरकी पौड़ी पर स्नान करने के बाद उन्होंने गंगा में मूर्ति विसर्जन किया इसके बाद वह सप्त ऋषि क्षेत्र में घूमने के लिए चले गए और गंगा में नहाने के लिए उतरे। तैरते हुए गंगा के बीच में दोनों भाई पहुंच गए और इस बीच पानी का बहाव तेज होने के कारण दोनों वापस नहीं आ पाए। पानी के तेज बहाव में डूबकर दोनों भाई लापता हो चुके हैं जिन्हें तलाशा जा रहा है और पुलिस के जवान भी मौके पर मौजूद हैं। दोनों के परिवार वालों को मामले में सूचना दे दी गई है।

