
उत्तराखंड राज्य के विभिन्न पर्यटन स्थलों में मौसम बदलने के साथ ही सैलानियों की भीड़ आनी शुरू हो चुकी है। ऑटम सीजन शुरू हो गया है और सरोवर नगरी नैनीताल में सैलानियों की आवक बढ़ गई है। नगर के अधिकांश होटलों में अधिकतम कमरे पैक हो चुके हैं। तीन दिन अवकाश के चलते 2 अक्टूबर तक सैलानियों का उमड़ना जारी रहेगा।पूर्व में ऑटम सीजन बंगाली सीजन के नाम से पहचाना जाता था लेकिन अब बंगालियों की आमद काफी कम हो चुकी है और दिल्ली ,उत्तर प्रदेश, गुजरात तथा एनसीआर से सैलानियों की आमद बढ़ चुकी है। बता दे कि गुरुवार को शहर में पर्यटकों की काफी भारी भीड़ नजर आई और पर्यटन स्थल सैलानियों से भरे हुए नजर आए। होटल के कमरे भी पैक हो चुके हैं और पार्किंग स्थल में भी जगह नहीं है और इससे यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है लेकिन सैलानियों की आमद बनने से शहर में रौनक छा गई है।

