Uttarakhand-राज्य के इस क्षेत्र में आंगन में खेल रही बच्ची को उठाकर ले गया गुलदार…….. झाड़ियों में मिला शव

उत्तराखंड राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में गुलदार का आतंक काफी बढ़ चुका है। बता दे कि एक ऐसी खबर रुद्रप्रयाग से सामने आ रही है जहां 2 साल की बच्ची आंगन में खेल रही थी और उसे गुलदार उठाकर ले गया तथा घर से दूर झाड़ियों के पास बच्ची का शव मिला। बच्ची अपनी दादी के साथ आंगन में थी। जनपद के अगस्तमुनि विकासखंड के ग्राम सभा गहड़खाल के गहड़ गांव में प्रियंका पत्नी विनोद कुमार की 2 साल की नन्ही बच्ची मिस्टी को गुलदार ने अपना निवाला बना लिया है जिसके बाद घर में हड़कंप और मातम का माहौल है। शोर मचाने के बाद गुलदार बच्ची को वहीं छोड़कर भाग गया और काफी ढूंढने के बाद बच्ची का शव मिला। इस क्षेत्र की यह दूसरी घटना है इससे पहले एक बच्चे को गुलदार ने अपना निवाला बनाया था और सूचना मिलने पर आपदा प्रबंधन की टीम व वन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हो गई। बता दें कि परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और क्षेत्र में गुलदार ने काफी दहशत मचाई हुई है जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है।