हरिद्वार:- समझौते के बाद प्रशासन ने चालू करवाया टोल…… किसानों ने कही यह बात

उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार में प्रशासन ने किसानों से समझौता करने के बाद टोल चालू करवाया। बता दे कि भगवानपुर टोल प्लाजा पर चल रहे भारतीय किसान यूनियन क्रांति के धरने पर रात के समय उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर धरने पर बैठे किसानों से बात की और उन्होंने टोल को चालू करने की बात कही। जिसके बाद एसडीएम ने अधिकारियों से वार्ता की और आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को पूरा करने के लिए कार्यवाही की जा रही है और इस संबंध में जल्द ही अधिकारियों के बैठक भी बुलाई जाएगी जिसमें निर्णय लिया जाएगा। इस पर किसानों ने टोल को कब्जा मुक्त कर दिया और यहां पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। कंपनी ने भी रात से टोल की वसूली शुरू कर दी है। बता दे कि इस दौरान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास सैनी का कहना था कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी तब तक उनका धरना जारी रहेगा। इस मौके पर उपाध्यक्ष विनोद प्रजापति ,सुरेंद्र मैनिनवाल ,पृथ्वी सिंह सैनी ,राजेंद्र सैनी आदि लोग मौजूद रहे।