Uttarakhand- वन नेशन वन योजना में हो रही है परेशानी…. कार्ड धारक ऑनलाइन दर्ज नहीं कर पा रहे हैं डेटा

उत्तराखंड राज्य में वन नेशन वन योजना में राशन विक्रेताओं को राशन वितरण करने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बता दे कि ऐसे 60 प्रतिशत राशन विक्रेता वन नेशन राशन कार्ड धारकों के डाटा ऑनलाइन दर्ज नहीं कर पा रहे हैं और इसे देखते हुए अब जल्द पूर्ति निरीक्षक राशन विक्रेताओं को प्रशिक्षण देंगे। बता दे कि वन नेशन वन राशन कार्ड धारकों के लिए पूर्ति विभाग ने 27 दुकानें आवंटित की हैं और विभागीय सर्वे के मुताबिक अधिकांश राशन विक्रेताओ को डाटा ऑनलाइन दर्ज करने की जानकारी नहीं मिली है डीएसओ केके अग्रवाल के अनुसार वन नेशन वन योजना के तहत जिन दुकानों का चिन्हीकरण किया गया है और जिन्हें राशन वितरण करने के निर्देश दे रहे हैं उन्हें रिकॉर्ड को ऑनलाइन दर्ज करने में किसी भी तरह की समस्या होने पर तत्काल पूर्ति निरीक्षक से संपर्क साधने के लिए कहा है। बता दे कि वन नेशन वन राशन योजना के तहत ऑनलाइन डाटा सबमिट करने में परेशानियां हो रही है और इससे उपभोक्ताओं को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। योजना के तहत किसी भी उपभोक्ता को राशन से वंचित नहीं किया जा सकता और यदि ऐसा हुआ तो इस मामले में कड़ी कार्यवाही की जाएगी और उसके साथ ही दुकानों में बढ़ोतरी की जाएगी।