
अल्मोड़ा| एडम्स गर्ल्स इंटर कालेज में खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर जीवनधाम अल्मोड़ा की छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर जीवनधाम अल्मोड़ा की बालिकाओं ने संस्कृत प्रतियोगिता में अपना परचम लहराया। दो दिवसीय संस्कृत अकादमी द्वारा खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता में विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर जीवन धाम ने निम्न प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त किए-
नाटक प्रतियोगिता – प्रथम स्थान कनिष्ठ वर्ग
समूह नृत्य प्रतियोगिता – प्रथम स्थान कनिष्ठ वर्ग
वाद विवाद प्रतियोगिता- प्रथम स्थान कनिष्ठ वर्ग
श्लोकोच्चारण – द्वितीय स्थान – वरिष्ठ वर्ग
वाद विवाद प्रतियोगिता- द्वितीय स्थान वरिष्ठ वर्ग
इस उपलक्ष्य में विद्यालय विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर जीवनधाम अल्मोड़ा की प्रधानाचार्या गोदावरी चतुर्वेदी, आचार्य दीप चन्द्र काण्डपाल, मुकेश बनकोटी, प्रकाश तिवारी, गिरीश पन्त, कोच यशपाल भट्ट, कुशाल सिंह चौहान, देवाशीष, आचार्या लता तिवारी, चम्पा रावल, भगवती खोलिया, प्रेमा बिष्ट, विनीता जड़ौत, दीप्ती रावत, दीप्ती पाण्डेय, भावना मल्होत्रा, आंचल ढौंढियाल, भावना रावत, इन्दू बिनवाल, हिमानी शर्मा, बबीता खत्री, रूचिता बिष्ट व कर्मचारी में कान्ता, सीमा व जानकी ने सभी छात्राओं को शुभकामनाएं प्रदान की।

