बागेश्वर:- जिले में बीते दो दिनों से गायब है बिजली….. समस्या का नहीं हुआ कोई समाधान

उत्तराखंड राज्य के बागेश्वर जिले में बीते दो दिनों से बिजली संकट गहरा रहा है। बता दे कि क्षेत्र से बिजली गुल है और कपकोट तहसील के ग्राम पंचायत रिखाड़ी तथा वैछम गांव में अंधेरा छाया हुआ है। दोनों गांवों में बीते 2 दिन से लोग बिजली के अभाव में जी रहे हैं। क्योंकि गांव के लिए लगाया गया ट्रांसफार्मर फुक गया है जिसकी शिकायत ऊर्जा निगम से की गई है लेकिन अभी तक समस्या का कोई समाधान नहीं हो पाया है। ग्रामीणों ने उपेक्षा का आरोप लगाते हुए शीघ्र आपूर्ति नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। बता दे कि बुधवार को ग्राम प्रधान तारा सिंह ठाकुर के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपा जिसमें कहा कि बीते दो दिनों से गांव में बिजली नहीं है और 2000 जनसंख्या बिजली के भाव में परेशानियों का सामना करने पर मजबूर हैं। गांव में लगा ट्रांसफर फुक गया है और विभाग सुनने के लिए तैयार नहीं है तथा जो विद्यार्थी ऑनलाइन काम करते हैं बिजली के अभाव में उन्हें भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जंगली जानवरों का खतरा बढ़ चुका है और मोबाइल चार्ज करने के लिए ग्रामीणों को 40 किलोमीटर दूर भराड़ी बाजार जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने समस्या का शीघ्र समाधान करने की मांग करी है और कहा है कि यदि समस्या का समाधान जल्द नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। बता दे कि बालीघाट में भी लो- वोल्टेज के चलते बिजली की समस्या बनी हुई है जिससे उपभोक्ताओं में आक्रोश है और उन्होंने शीघ्र आपूर्ति सुचारु करने की मांग करी है।