SSJ: – युवम को उपाध्यक्ष बनाने पंकज ओर आदित्य के नेतृत्व में ताल ठोकेगी yellow army, अब तक अजेय रहा है संगठन

अल्मोड़ा ।हालांकि अभी छात्रसंघ चुनाव का ऐलान नही हुआ है परन्तु छात्र संगठनों ओर छात्र नेताओं ने तैयारियां तेज कर दी है| इसी क्रम मै yellow army छात्र संगठन ने भी प्रत्याशी के ऐलान के साथ हि चुनाव की तैयारियां शुरु कर दी है|


बीती शाम अल्मोड़ा इंटर कॉलेज के समीप आयोजित yellow army की बैठक में युवम वोहरा को उपाध्यक्ष प्रत्याशी घोषित किया गया| इसके साथ हि निवर्तमान उपाध्यक्ष पंकज फर्त्याल तथा आदित्य राणा को चुनाव हेतु प्रमुख जिम्मेदारियां सौपी गयी है|


बैठक में तय किया गया कि पंकज फर्त्याल चुनाव में संगठन का नेतृत्व करेंगे जबकि आदित्य राणा चुनाव संयोजक की भूमिका में रहेंगे| yellow army छात्र संगठन अब तक अजेय रहा है 2014 से अब तक 4 निविरोध समेत कुल 5 उपसचिव तथा 2022 में निर्विरोध उपाध्यक्ष yellow army के बैनर तले निर्वाचित हुए है।