
अल्मोड़ा। कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल में डिपार्मेंट आफ जूलॉजी के विभाग अध्यक्ष पद पर कार्यरत प्रोफेसर सतपाल सिंह बिष्ट को सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा का नया कुलपति नियुक्त किया गया है। इस बाबत राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह द्वारा आदेश भी जारी कर दिया गया है।
प्रोफेसर सतपाल सिंह बिष्ट कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से 3 वर्ष अथवा किसी अग्रेतर आदेश जो भी पहले हो तक कुलपति बने रहेंगे। वर्तमान में यह पद प्रोफेसर जगत सिंह बिष्ट के पास था जो विश्वविद्यालय के दूसरे कुलपति के रूप में कार्य कर रहे थे।

