
ढोल – नगाड़ों और धूमधाम के साथ पूरे देश में गणेश महोत्सव का शुभारंभ हो चुका है। बता दें कि गणेश चतुर्थी के अवसर पर गणेश महोत्सव का शुभारंभ भी हो गया है। इस दौरान उत्तराखंड में भी धूमधाम से गणपति बप्पा को पूजा गया और शोभा यात्रा तथा कलश यात्रा के दौरान भी बप्पा की जय- जयकार हुई तथा वैदिक मंत्रों के बीच गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। तीर्थ नगरी हरिद्वार में भी गणेश की मूर्ति स्थापना हुई।
लोगों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया और पूजा अर्चना कर सुख- समृद्धि की कामना करी। गणेश चतुर्थी पर तीर्थ नगरी ऋषिकेश में श्री गणेश की जय- जयकार हुई और बाजारों में रौनक देखने को मिली। पूरे विधि- विधान से गणपति को स्थापित किया गया तथा महापौर अनीता ममगाई ने नगर वासियों को गणेश चतुर्थी की बधाई दी। तीर्थ नगरी में महापौर अनीता ममगाई ने आदर्श ग्राम पुष्कर मंदिर में एवं श्री गणपति सेवा मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिरकत कर पूजा अर्चना करते हुए सुख और समृद्धि की कामना करी। बता दे कि पूरे प्रदेश में गणपति बप्पा के उत्सव को लेकर काफी उत्साह का माहौल है।

