Uttarakhand- एम्स ऋषिकेश में फर्जी डॉक्टर बनकर घूम रहा था युवक…… पुलिस को दिए बड़ी कार्यवाही करने के निर्देश

उत्तराखंड राज्य के एम्स ऋषिकेश में युवक फर्जी डॉक्टर बनकर घूम रहा था जिसे सेवा वीरों ने पकड़ लिया। बता दे कि युवक को एम्स के प्रशासनिक अधिकारी द्वारा पुलिस के हवाले कर दिया गया है और युवक के खिलाफ कार्यवाही कानूनी करने के साथ जांच पड़ताल करने के लिए भी कहा गया है और पुलिस मामले की जांच में जुट चुकी है। एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल के अनुसार संदिग्ध परिस्थितियों में डॉक्टर की वर्दी पहनकर मंगलवार की सुबह युवक घूम रहा था जिसे सेवा वीरों ने पकड़ लिया।

पूछताछ करने पर उसने खुद को न्यूरोलॉजी डिपार्टमेंट का डॉक्टर बताया लेकिन उसकी बातें संदिग्ध प्रतीत हुई जिसके बाद एम्स के प्रशासनिक अधिकारी मौके पर आए। युवक फर्जी रूप से डॉक्टर की वर्दी पहनकर घूमता हुआ पाया गया जिसके बाद प्रशासनिक अधिकारी संदीप कुमार ने एम्स चौकी पुलिस को तहरीर देकर युवक के खिलाफ गहन जांच पड़ताल और कानूनी कार्यवाही करने के लिए कहा है। बता दे कि युवक की पहचान सचिन कुमार निवासी कृष्ण नगर ऋषिकेश के रूप में हुई है। सचिन ने एम्स के अधिकारियों को बताया कि उसने कोविड-19 के दौरान डीआरडीओ के अस्पताल में बतौर हॉस्पिटल अटेंडेंट के रूप में कार्य किया था। पुलिस को इस मामले में गहन जांच के साथ-साथ बड़ी कार्यवाही करने के निर्देश भी मिले हैं।