Uttarakhand-कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर पकौड़ियां तलकर किए जूते पॉलिश……. पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य में भारतीय युवा कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर पकौड़े तले और जूते पॉलिश किए। इस तरह उन्होंने बेरोजगार व काला दिवस के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया। ऋषिकेश में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुराना बस अड्डा मार्ग पर पकौड़े की ठेली लगाकर व पकोड़े तलते हुए प्रदर्शन किया और इसके अलावा कांग्रेस के देवप्रयाग जिला कार्यकर्ताओं ने ढालवाला में जूते पॉलिश कर पकोड़े तलकर प्रदर्शन किया गया। बता दे कि जिला अध्यक्ष आशीष रणकोटी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं के साथ छल किया है। उन्होंने वादा किया था कि हर साल 2 लाख युवाओं को रोजगार मिलेगा लेकिन ऐसा हुआ नहीं और भी महंगाई बढ़ी तथा उनके किए हुए वादे पूरे नहीं हुए। बता दें कि युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का कहना था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वरोजगार और पकौड़े बेचने की सलाह दी थी और जब युवाओं ने पकोड़े तलने का काम शुरू किया तो बीजेपी सरकार ने अतिक्रमण के नाम पर दुकान तोड़ दी और बिना घोटाले का एक भी भर्ती परीक्षा का परिणाम नहीं निकला नौकरियों को बेचने का काम किया गया। इस तरह आक्रोश जताते हुए युवा कांग्रेस ने पकौड़े तलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस मनाया।