Uttarakhand- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई…… कही यह बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि वर्तमान में भारत की मजबूत छवि जो विश्व में बनी है उसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करिश्माई व्यक्तित्व को जाता है और उन्हीं के नेतृत्व में भारत का विकसित राष्ट्र बनने का सपना साकार होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम का पद संभाला है तब से देश और देशवासियों में आशा, विश्वास के साथ नई ऊर्जा का संचार भी हुआ है और उनके नेतृत्व में हर क्षेत्र में देश तेजी से प्रगति कर रहा है।

वैश्विक स्तर पर भारत का मान, सम्मान एवं स्वाभिमान भी बढ़ा है और देश में नई कार्य संस्कृति की शुरुआत हुई है।
मुख्यमंत्री का कहना था कि एक अच्छा नेतृत्व कैसे सही मार्गदर्शन कर देश को व्यवस्थित ढंग से चला सकता है इसके उदाहरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है।