Uttarakhand-अधिक बिजली खर्च करने पर उपभोक्ताओं को लगेगा झटका….. पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य में अब उपभोक्ताओं को अधिक बिजली इस्तेमाल करना भारी पड़ सकता है। बता दे कि उत्तराखंड में बिजली कनेक्शन की स्वीकृत क्षमता से अधिक लोड इस्तेमाल करना उपभोक्ताओं को महंगा पड़ेगा इसके लिए ऊर्जा निगम द्वारा कार्यवाही शुरू कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक अकेले देहरादून के केंद्रीय उत्तर और दक्षिण डिवीजन में 10,000 नोटिस जारी किए गए हैं। बता दे की विद्युत नियामक आयोग की ओर से विद्युत दरों में प्रति किलोवाट प्रति माह के हिसाब से फिक्स चार्ज तय है और जब यूपीसीएल ने जांच में पाया कि कई उपभोक्ता कम विद्युत भार का कनेक्शन लेकर ज्यादा का प्रयोग कर रहे हैं तो उन्होंने कार्यवाही की। बता दें कि इससे यूपीसीएल को आर्थिक घाटा हो रहा है।

ओवरलोड, ट्रांसफार्मर फुकने ,सप्लाई में बार-बार बाधा आने जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं और ऐसे में यूपीसीएल द्वारा कई लोगों को नोटिस जारी कर दिया गया है। 2 से 4 किलो वाट तक₹70 प्रति किलो वाट प्रति माह फिक्स चार्ज है यदि किसी का 3 किलोवाट का कनेक्शन है तो फिक्स चार्ज 210 रुपए प्रति माह बनता है और 2 महीने के बिल में 420 रुपए फिक्स रिचार्ज जुड़ता है लेकिन उपभोक्ता क्षमता से अधिक विद्युत भार का उपयोग कर रहे हैं ऐसे में ऊर्जा निगम ने उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्यवाही करने की ठान ली है और अभी भी उपभोक्ताओं द्वारा क्षमता से अधिक विद्युत का इस्तेमाल किया गया तो उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।