Uttarakhand-पौधारोपण कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन

उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर आज ऋषिकेश में पौधारोपण कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी। जन्मदिन पर क्षेत्रीय विधायक व मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और इस दौरान विभिन्न प्रजाति के पौधे, फलदार पौधे लगाएं गए।

वन विभाग के ऋषिकेश रेंज में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की बधाई दी तथा इस दौरान तेज पत्ता, अर्जुन ,अशोक, तुलसी नीम आदि पौधे रोपे गए। मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का कहना था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड को 2025 तक हर क्षेत्र में प्रदेश को अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाने की दिशा में युवा सीएम धामी दृढ़ संकल्पित हैं और इसके अलावा उनका कहना था कि अपने जन्म दिवस के अवसर पर प्रत्येक व्यक्ति को एक पौधा लगाना चाहिए और जब तक वह एक वृक्ष न बन जाए तब तक उसकी संपूर्ण सुरक्षा करनी चाहिए।