
आज दोपहर 2 बजे के आसपास अल्मोड़ा के जाखनदेवी क्षेत्र में एक अज्ञात शिशु का सड़ा-गला शव मिला है| जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने सभासद अमित शाह सोनू को दी| जिन्होंने पुलिस को इस मामले की सूचना दी|
स्थानीय लोगों के मुताबिक, 8-9 दिन पहले कुछ लोगों ने झाड़ियों में बच्चे की रोने की आवाज सुनी थी, लेकिन झाड़ियां घनी होने के कारण किसी को भी इस बात का पता नहीं चल सका| अब जब सामाजिक कार्यकर्ता भानू शाह के द्वारा यहां की झाड़ियां काटी गई तब यहां सड़ी-गली अवस्था में कपड़ों के साथ बच्चे का शव दिखाई दिया| सूचना मिलते ही लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित शाह मोनू वहां पहुंचे और इस घटना की जानकारी पुलिस को दी| पुलिस को सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची|
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में हड़कंप मचा हुआ है|
