Uttarakhand- राज्य के इस क्षेत्र में हुआ दर्दनाक हादसा….. दो की मौत….. चार घायल

उत्तराखंड राज्य में अक्सर सड़क दुर्घटनाएं सामने आती रहती है। बता दें कि मंगलवार की देर रात को तहसील नरेंद्रनगर के हिंडोलाखाल नीरगड्डू मोटर मार्ग पर लगभग 3:30 बजे बोलोरो कैंपर गाड़ी कखुर के पास खाई में गिर गई। इस हादसे के दौरान गाड़ी में सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि चार लोग हादसे में बुरी तरह से घायल हो गए।

Advertisements

बता दें कि वाहन में कुल 6 लोग सवार थे। यह हादसा मंगलवार की देर रात को हुआ। गाड़ी ऋषिकेश से आगरखाल जा रही थी और इसमें एक ही परिवार के कई लोग सवार थे। वाहन के खाई में गिरने से 6 लोगों को गंभीर चोटे आई और गंभीर रूप से घायल दिलबर तथा बबलू ने एम्स में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया और अन्य चार लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है।