Uttarakhand- राज्य में बिजली उपलब्धता के लिए सरकार ने बढ़ाए कदम….. सीएनजी पर वैट समाप्त करने की दी सहमति

उत्तराखंड राज्य में बीते मंगलवार को धामी कैबिनेट की बैठक में कई निर्णय लिए गए। बता दे कि प्रदेश सरकार ने पीक अवर्स में बिजली की कमी दूर करने और बढ़ती मांग के अनुसार उपलब्धता के लिए कदम बढ़ाए हैं। मंत्रिमंडल ने उधम सिंह नगर में बंद पड़े दो गैस प्लांट में बिजली उत्पादन के लिए सीएनजी गैस पर वैट समाप्त करने की सहमति दी। प्रदेश में बिजली की दैनिक मांग 40 मिलियन यूनिट को पार कर चुकी है और गर्मी में यह मांग 50 मिलियन यूनिट से अधिक होती है। पीक अवर्स में बिजली की उपलब्धता के लिए मंत्रिमंडल ने पंप भंडारण परियोजना नीति को हरी झंडी दिखाई है और गैस प्लांट से लगभग 300 मेगावाट बिजली उत्पादन शुरू करने के संबंध में बड़ा निर्णय लिया गया है। बता दे कि उधम सिंह नगर में गैस आधारित प्लांट में बाहरी देशों से लिक्विफाइड गैस की आपूर्ति होती है और इस पर वैट नहीं है और प्लांट में दी जाने वाली सीएनजी गैस पर 20% वैट लिया जाता है तथा आपूर्ति लंबे समय से बाधित होने के कारण यह प्लांट बंद पड़े हैं और सीएनजी पर वैट लगने से इन प्लांट के संचालन में कठिनाई हो रही है ऐसे में मंत्रिमंडल ने सीएनजी पर वैट शून्य करने का निर्णय लिया है जिससे दोनों प्लांट संचालित हो पाएंगे और इससे बिजली आपूर्ति की कमी दूर करने में सहायता मिलेगी।