बागेश्वर:- विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास को मिला जनता का साथ….. जीत दर्ज करने के बाद कहीं यह बातें

उत्तराखंड राज्य के बागेश्वर में हुए विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की प्रत्याशी पार्वती दास ने 2405 मतों से जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी बसंत कुमार को शानदार टक्कर देते हुए जीत दर्ज की। बता दें कि पार्वती दास उत्तराखंड के पूर्व परिवहन एवं समाज कल्याण मंत्री तथा बागेश्वर विधानसभा सुरक्षित सीट से चार बार विधायक रह चुके चंदन रामदास की पत्नी है और उनके निधन के बाद यह सीट खाली हुई जिस पर उपचुनाव हुआ और पार्वती दास ने इस सीट पर जीत दर्ज कर ली।

Advertisements

बता दे कि मतगणना के दौरान पहले राउंड में कांग्रेस के बसंत कुमार करीब 700 वोटो से आगे चल रहे थे और शुरूआती रुझान को देखकर अनुमान लगाया जा रहा था कि चुनाव में कांग्रेस की जीत होगी लेकिन देखते ही देखते पार्वती दास आगे निकल गई और उन्होंने 14वें राउंड तक अपनी बढ़त को बरकरार रखा तथा उपचुनाव में विजय हो गई।