Uttarakhand- विशेषाधिकार हनन का मामला उठने पर विधानसभा अध्यक्ष ने अपनाया कड़ा रुख……….. अधिकारियों के रवैये को बताया शर्मनाक और निराशाजनक

उत्तराखंड राज्य की विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूरी ने विधानसभा सत्र के तीसरे दिन भी शुक्रवार को सदन में विशेषाधिकार हनन का मामला उठने पर कड़ा रुख अपनाया और पीठ के बार-बार निर्देशों के बाद भी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के प्रति आला अधिकारियों के उपेक्षापूर्ण रवैये को विधानसभा अध्यक्ष ने शर्मनाक और निराशाजनक बताया तथा तीखी टिप्पणी की।

Advertisements

उन्होंने कहा कि प्रशासनिक एवं अन्य आला अधिकारियों के रवि के में बदलाव के लिए उनके प्रशिक्षण में सुधार की आवश्यकता है इस संबंध में उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण संस्थानों को भी पत्र भेजा जाएगा और मुख्य सचिव डॉक्टर एसएस संधू को बुलाकर इस मामले में कार्यवाही के निर्देश भी उनके द्वारा दिए गए। उनका कहना है कि विधायक निर्वाचित जनप्रतिनिधि है उनके प्रोटोकॉल को ताक पर नहीं रखा जा सकता और प्रशासनिक अधिकारियों के रवैये पर उन्होंने तीखी टिप्पणी भी की।