बागेश्वर:- उपचुनाव में इतने मतों से पार्वती दास ने दर्ज की जीत….. पढ़े पूरी खबर

बागेश्वर के विधानसभा उपचुनाव में पार्वती दास ने कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार को शानदार टक्कर देते हुए जीत हासिल कर ली है। बता दे कि उपचुनाव के परिणाम जारी हो चुके हैं और भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास 32467 वोटो के साथ विजयी हो चुकी है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार को 2405 वोटो से हराया और एक बार फिर से बागेश्वर में भाजपा का झंडा लहराया। भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास को इस शानदार जीत के लिए ढोल नगाड़ों के साथ बधाई दी जा रही है और भाजपा के कार्यकर्ताओं में उनकी जीत से खुशी की लहर है।

Advertisements

Recent Posts