बागेश्वर:- भाजपा प्रत्याशी की जीत पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जताया आभार….. कहा जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप किया जाएगा कार्य

उत्तराखंड राज्य के बागेश्वर में भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास की जीत के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनता का आभार व्यक्त किया। उनका कहना है कि यह विजय मातृशक्ति ,युवा शक्ति और वरिष्ठजनों के हमारी सरकार पर अटूट विश्वास का प्रमाण है और उपचुनाव में बागेश्वर विधानसभा की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन तथा राज्य सरकार की नीतियों व जन कल्याणकारी योजनाओं पर मुहर लगाई है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि रुके हुए कार्यों और पूर्व मंत्री स्व. चंदन रामदास के सपनों को पूरा किया जाएगा तथा बागेश्वर की जनता ने सरकार पर जो विश्वास जताया है उसके अनुरूप यहां विकास कार्य किया जाएगा। बता दे कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को बधाई दी।

Advertisements

Recent Posts