उत्तराखंड बनेगा देश का पहला रोपवे विनिर्माण वाला राज्य, पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड अब देश का पहला रोपवे विनिर्माण वाला राज्य बन जाएगा| राज्य में प्रस्तावित रोपवे परियोजनाओं का निर्माण करने के साथ वह अन्य हिमालयी राज्यों को भी रोपवे प्रोजेक्ट में रोपवे से संबंधित स्वदेशी तकनीक व कलपुर्जे उपलब्ध करा सकेगा|


दरअसल केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की विनिर्माण प्रोजेक्ट के लिए भूमि उपलब्ध कराने की पेशकश पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हामी भर दी है| भूमि मुहैया होने के बाद केंद्र सरकार रोपवे विनिर्माण की अवस्थापना, डिजाइन, तकनीक और शोध में सहयोग देगी|


बता दें, देश में रोपवे स्थापित करने वाली कंपनियां तो है लेकिन इसके पुर्जे व अन्य तकनीक काफी हद तक यूरोपीय देशों पर निर्भर है| केंद्र सरकार का जोर रोपवे परियोजनाओं को स्थापित करने के साथ ही इसके स्वदेशी पुर्जे और तकनीक तैयार करने पर भी है|
बता दें, पर्वतमाला परियोजना के तहत केंद्र सरकार की अगले 5 वर्षों में 1200 किमी से अधिक लंबाई के रोपवे की 250 से अधिक परियोजनाओं का विकास की योजना है| इसके लिए केंद्र सरकार राज्यों को मेक इन इंडिया की पहल के तहत रोपवे में निर्माण के लिए प्रोत्साहित कर रही है|
कुछ दिनों पहले मुख्यमंत्री धामी ने राज्य की सड़क और रोपवे परियोजनाओं की पैरवी करने के लिए केंद्रीय मंत्री से मुलाकात की| इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री के सामने यह प्रस्ताव रखा|