
उत्तराखंड राज्य में हल्द्वानी स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में होगी अगले साल होने वाले 38 वें राष्ट्रीय खेलों की आठ स्पर्धाएं। बता दे कि खेल मंत्री रेखा आर्य की अनुपस्थिति में संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने विधायक मोहन सिंह बिष्ट के प्रश्न का उत्तर देते हुए यह जानकारी दी।
अग्रवाल के अनुसार 12 अगस्त 2022 को खेल विभाग को हस्तांतरित होने के बाद इस स्टेडियम में राष्ट्रीय व राज्य स्तर की एक-एक और जिला स्तर की तीन स्पर्धाएं हो चुकी है। इसके अलावा वर्तमान में विभिन्न खेल विधाओं के सात प्रशिक्षण यहां चल रहे हैं। उन्होंने कहा है कि राष्ट्रीय खेलों की आठ स्पर्धाएं इस स्टेडियम में होंगी। बता दे कि यदि किसी राष्ट्रीय खेल संघ की ओर से स्टेडियम में मान्य अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा आयोजित करने का प्रस्ताव दिया जाता है तो सरकार उस पर विचार करेगी।

