
उत्तराखंड राज्य में धीरे-धीरे सरकार के राजकोषीय लक्ष्य को हासिल करने के प्रयास रंग ला रहे हैं। बता दे कि प्रदेश सरकार राजस्व सरप्लस का लक्ष्य हासिल करने में सफल रही। 31 मार्च 2022 को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष में प्रदेश सरकार का राजस्व सरप्लस रहा और यह स्थिति भी वर्ष 2020-21 की तुलना में 114 करोड़ रुपए बढ़कर 4128 करोड़ रुपए रही।
राजकोषीय सुधार की यह तस्वीर बुधवार को विधानसभा के पटल पर रखी गई। कैग की रिपोर्ट की मुताबिक वर्ष 2017-18 से 2019-20 तक प्रदेश की राजकोषीय स्थिति ऋणात्मक रही लेकिन उसके बाद इसमें सुधार आना शुरू हुआ और अब सरकार के राजकोषीय लक्ष्य के प्रयास रंग लाते दिख रहे हैं। इस बार प्रदेश में राजस्व सरप्लस रहा और राजकोषीय घाटे में भी कमी आई है। बता दे कि वर्ष 2021-22 के दौरान प्रदेश का राजकोषीय घाटा 3736 करोड़ रहा जो की जीएसपीडी का 1.47% है।

