
उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां स्कॉर्पियो कार खानपुर में लक्सर मार्ग पर पेट्रोल पंप के निकट सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। बता दे कि चालक को नींद की झपकी लगने के कारण कार पेड़ से टकराई और कार में सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें हायर सेंटर उपचार के लिए भेजा गया है। बता दे कि शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार में सवार चार लोगों में से दो ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
सूचना मिलने पर खानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्कॉर्पियो में फंसे घायलों को बाहर निकालकर सीएचसी लक्सर भिजवाया। जानकारी के मुताबिक स्कॉर्पियो में खानपुर थाना क्षेत्र के माडाबेला गांव निवासी संजय, मुकेश ,कमल और सत्यवान सवार थे। इनमें से कमल व सत्यवान की मौके पर ही मौत हो गई तथा इस हादसे का एक अन्य कारण कार की स्पीड अधिक होना भी बताया जा रहा है।

